Gautam Buddha Nagar, India / Published By Ajay Arora / 08 Sep 2026, 03:36 PM

प्रॉमिनेंस वर्ल्ड स्कूल में अंतर-विद्यालय कराटे प्रतियोगिता का सफल आयोजन

प्रॉमिनेंस वर्ल्ड स्कूल, नॉलेज पार्क-5 में भव्य इंटर स्कूल कराटे प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया, जिसमें दिल्ली-एनसीआर के 15 विद्यालयों के लगभग 180 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन एवं आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौतम बुद्ध नगर कराटे वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव श्री कमल थापा रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि शितो-र्यू कराटे एसोसिएशन उत्तर प्रदेश (SKAUP) के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक क्योशी बृज मोहन खन्ना उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के माध्यम से अनुशासन, आत्मरक्षा और व्यक्तित्व विकास के महत्व पर प्रकाश डाला।

प्रतियोगिता का सफल संचालन प्रॉमिनेंस वर्ल्ड स्कूल की स्पोर्ट्स हेड सुश्री अनामिका चौहान एवं स्कूल के कराटे कोच मीर के नेतृत्व में किया गया। इस आयोजन में शितो-र्यू कराटे एसोसिएशन से श्री विवेक ने भी खेल टीम के साथ महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों एवं टीमों को मुख्य अतिथि श्री कमल थापा तथा प्रॉमिनेंस वर्ल्ड स्कूल के निदेशक श्री मणि कुमार द्वारा ट्रॉफी एवं पदक प्रदान किए गए।

ओवरऑल ट्रॉफी विजेता इस प्रकार रहे—

प्रथम ओवरऑल ट्रॉफी: भारत भारती पब्लिक स्कूल, नई दिल्ली

द्वितीय ओवरऑल ट्रॉफी: द श्री राम यूनिवर्सल स्कूल

तृतीय ओवरऑल ट्रॉफी: एस्टर पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-5

रनर-अप ट्रॉफी: ऑक्सफोर्ड स्कूल, खेड़ा शाखा


इस अवसर पर निदेशक श्री मणि कुमार ने सभी प्रतिभागी विद्यालयों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को प्रतियोगिता की सफलता पर बधाई दी तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, खेल भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह प्रतियोगिता प्रतिभागियों के लिए केवल पदक जीतने का मंच नहीं रही, बल्कि आपसी सौहार्द, अनुशासन और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का एक प्रेरणादायी अवसर भी सिद्ध हुई।

Categories



© Country 360 Express. All Rights Reserved. Designed by HTML Codex